राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतगणना आज व्यवस्था देखने पहुंचे सामान्य पर्यवेक्षक जगनिवास
नगर परिषद रेवाड़ी चुनाव की बुधवार को होने वाली मतगणना को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो गई हैं।
मतगणना कार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 18 रेवाड़ी में रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी की अध्यक्षता में होगा।
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी चुनाव की बुधवार को होने वाली मतगणना को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो गई हैं।
मतगणना कार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 18 रेवाड़ी में रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी की अध्यक्षता में होगा। व्यवस्थाओं के सामान्य पर्यवेक्षक जगनिवास ने मंगलवार को मतगणना स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, बिजली-पानी, बैठने की व्यवस्था तथा सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा - निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए।

कमरा नंबर 20 में मीडिया सेंटर
इस बार मतगणना केंद्र में मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय के कमरा नंबर 20 में मीडिया सेंटर बनाया गया है। यहां पर पत्रकारों को मतगणना संबंधी सूचनाएं एवं अधिकृत चुनाव परिणाम उपलब्ध कराए जाएंगे। मीडिया प्रतिनिधियों के बैठने, इंटरनेट/ वाईफाई और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

About The Author
संबंधित समाचार



