Rewari news: जिला स्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया योग कौशल

Desh Rojana
On

एससीईआरटी के दिशा - निर्देशों के तहत डाइट हुसैनपुर में योगा ओलंपियाड कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन डाइट प्राचार्य और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया की अध्यक्षता तथा डीआरयू विंग प्रभारी डॉ सरोज यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के सभी खंडों से पहुंचे विद्यार्थियों ने योगासनों की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। 

रेवाड़ी: एससीईआरटी के दिशा - निर्देशों के तहत डाइट हुसैनपुर में योगा ओलंपियाड कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन डाइट प्राचार्य और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया की अध्यक्षता तथा डीआरयू विंग प्रभारी डॉ सरोज यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। 
प्रतियोगिता में जिले के सभी खंडों से पहुंचे विद्यार्थियों ने योगासनों की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। अध्यक्षीय संबोधन में दहिया ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनकी एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है, जिससे वे शिक्षा पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
छात्रा वर्ग : कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान छवि एस डी हाई स्कूल खुशपुरा, द्वितीय कौमुदी रा व मा वि पाली जबकि तृतीय स्थान पूजा राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बीकानेर से, कक्षा 9 से 10 वर्ग में प्रथम स्थान पूर्व भारद्वाज पीएम श्री रा मा विद्यालय बोडिया कमालपुर ने, द्वितीय स्थान गुंजन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बीकानेर से, तृतीय स्थान खुशी रावमावि नांगल शहबाजपुर ने प्राप्त किया। 
छात्र वर्ग से : कक्षा 6 से 8 तक प्रथम स्थान हर्ष राज राउवि सुठानी, द्वितीय मनोम्य राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जाटूसाना और तृतीय स्थान अंश राउवि टींट ने प्राप्त किया। कक्षा 9 से 10 प्रथम स्थान मनीषा राउवि सुठानी से, द्वितीय स्थान अजय रावमावि. मायन से जबकि तृतीय स्थान बलजीत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जाटूसाना ने प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 6.04.09 PM (1)
योग प्रदर्शन करते हुए बालक।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad