3 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा -- गुरुग्राम के 18 केंद्रों पर 6875 अभ्यर्थी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

Desh Rojana
On

तीन मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

गुरुग्राम: तीन मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा केंद्रों की तैयारी, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिलों के डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। IMG-20260424-WA0012उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के संपन्न होनी चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के बैठने के लिए पार्क या अन्य उपयुक्त स्थानों पर व्यवस्था की जाए, पेयजल उपलब्ध कराया जाए और परीक्षा केंद्रों के आसपास शांत वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि नीट यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, शांति और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय पर व्यवस्थाएं पूरी करें। 
उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को सही और सहज वातावरण मिलेगा तो उनका परीक्षा प्रदर्शन भी बेहतर होगा। ट्रैफिक के कारण किसी भी विद्यार्थी का समय बर्बाद न हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर गलत प्रश्न पत्र बेचने जैसी गतिविधियों पर भी प्रशासन पैनी नजर रखेगा, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या धोखाधड़ी को रोका जा सके।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। देशभर में लगभग 22 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि हरियाणा में 65,300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। गुरुग्राम जिले में इस परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6,875 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 4/7 में सबसे अधिक 720 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोंडसी में सबसे कम 227 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

नूंह कंज्यूमर कोर्ट बना आम लोगों के लिए आसान न्याय का जरिया : वाहन, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक मामलों में उपभोक्ताओं को राहत, उपभोक्ताओं को मिल रहा त्वरित न्याय, बढ़ा भरोसा।
बरसात से पहले नाले और नालियों और तालाबों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी:- धीरेंद्र खड़गटा
पश्चिम बंगाल के अंतिम फेस के चुनाम में आज 142 सीटों पर होगा मतदान, क्या TMC के इस अभेद्य किला को ध्वस्त कर पाएगी BJP .
लोकतंत्र के उत्सव में 'अंधेरा', सोनागाछी की 150 यौनकर्मी वोट से वंचित, प्रशासन के वादे निकले खोखले।
अंगदान की नई क्रांति की सूत्रधार बनीं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव