Karnal News: करनाल में खट्टर का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सफाई, बढ़ती गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति को लेकर भरोसा

Desh Rojana
On


करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को निराधार बताया, बढ़ती गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति पर भरोसा जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद बैठक की जानकारी दी।

Manohar-Khattar-1536x1021शुक्रवार देर रात ट्रेन से करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने माहौल दिलचस्प हो गया, जब मीडिया ने सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही कथित “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर सवाल किए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने पूरे मामले को निराधार बताते हुए इसे कुछ असामाजिक तत्वों की हरकत करार दिया,और  उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नाम से चल रहा पोर्टल अब बंद कर दिया गया है । 0c053f6a-397e-49fb-863e-ea88dd0f65bb वही दूसरी तरफ केंद्रीय  मंत्री ने देश में बढ़ती गर्मी और बिजली संकट पर बड़ा बयान दिया। खट्टर ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से देशभर में हीट वेव का असर लगातार तेज हो रहा है। इसी वजह से 21 मई को बिजली की मांग रिकॉर्ड 271.8 गीगावॉट तक पहुंच गई। उन्होंने दावा किया कि इतनी भारी मांग के बावजूद केंद्र सरकार और बिजली विभाग के बेहतर प्रबंधन से देश में कहीं भी बड़ी बिजली कटौती नहीं हुई। और खट्टर ने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में अगर बिजली की मांग 283 गीगावॉट तक भी पहुंचती है, तो देश उसे पूरा करने में पूरी तरह सक्षम है। जिसके लिए  केंद्रीय  सरकार  सोलर, हाइड्रो और थर्मल पावर सेक्टर को लगातार मजबूत कर रही है , ताकि भविष्य की जरूरतों पर कोई संकट न आए।इस चर्चा के बाद खट्टर ने जानकारी दी की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा से लौटने के बाद  मंत्री परिषद की बैठक हुई । , जिसमें करीब 70 मंत्रियों ने हिस्सा लिया। यह बैठक करीब साढ़े चार घंटे तक चली जिसमें  प्रधानमंत्री ने अपने विदेशी दौरे के अनुभव साझा किए और देश के हालात को लेकर विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज की विस्तार से जांच की गई। खट्टर के मुताबिक यह लगभग छह महीने बाद हुई सामान्य बैठक थी, जिसमें मौजूदा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

2e718e46-2b3f-460c-b715-3ee7afee2ec3

 

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन