विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर हथीन के विकास कार्यों की समीक्षा की,क्षेत्र में दस लाइब्रेरी बनाई जाएगीं
स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर हथीन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की।
हथीन: स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट कर हथीन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री सैनी ने विधायक को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट आवंटित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हथीन क्षेत्र को विकास,शिक्षा के मामले में पिछड़ा नही रहने दिया जाएगा। विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने बताया कि हथीन में शीघ्र ही मुख्यमंत्री रैली को सम्बोधित करेंगें। सीएम घोषणाओं के सभी कामों को पूरा कराया जा रहा है । भविष्य के लिए योजना बनाकर मुख्यमंत्री के माध्यम से बजट आवंटन कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि हथीन क्षेत्र के दस स्थानों पर नई लाइब्रेरी स्थापित की जाएगीं। उन्होंने बताया कि हथीन शहर, उटावड ,कोट, रूपडाका ,आलीमेव,गुराक्सर, रनियाला खुर्द,बहीन,मण्डकौला एवं पूठली में लाइब्रेरी स्थापित की जाएगीं।




