नगर निकाय चुनाव की मतगणना आज

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मगर स्थानीय मीडिया नाराज

Desh Rojana
On

राज्य चुनाव आयोग की ओर से जिला रेवाड़ी में 10 मई को रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर में कराए गए निकाय चुनाव में डाले गए मतों की गणना 13 मई की सुबह 8 बजने के साथ ही शुरू हो जाएगी।

रेवाड़ी। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जिला रेवाड़ी में 10 मई को रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर में कराए गए निकाय चुनाव में डाले गए मतों की गणना 13 मई की सुबह 8 बजने के साथ ही शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके व्यापक प्रबंध किए हैं मगर स्थानीय मीडिया प्रशासन के प्रबंधों से नाराज है। chunavchunav
इस नाराजगी की वजह मतदान के दिन मीडिया कर्मियों को चुनावी कवरेज करने से रोकना बताई गई है। इस संदर्भ में स्थानीय पत्रकारों की एक बैठक स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुलाई गई, जिसमें चुनिंदा पत्रकारों को कॉल भी की गई। बाद में इस बैठक में इस मामले में डीसी रेवाड़ी से मिलने का निर्णय हुआ। पत्रकार डीसी रेवाड़ी के पास गए मगर इस मामले में उनका जवाब पत्रकारों को संतुष्ट नहीं कर पाया। इसके बाद पत्रकार सचिवालय स्थित डी आई पी आर ओ कार्यालय में पहुंचे। वहां उक्त अधिकारी के सामने भी पत्रकारों ने अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकार अगले पांच दिन जिला प्रशासन और पुलिस की खबरें रोकने के पक्ष में थे, हालांकि बाद में इस मामले पर एकराय बनाने पर चर्चा नहीं हुई। 
अंतिम सूचना के मुताबिक मतगणना कार्य के लिए मीडिया कर्मियों के परिचय कार्ड जारी किए गए हैं जबकि मतदान के दिन ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हुई थी। इस वजह से मीडिया कर्मी नाराज हैं। 
उधर देर शाम सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के 10 मई को नगर निकाय चुनाव के बाद ईवीएम को सील करके स्ट्रांग रूम में रखा गया है और कड़ी सुरक्षा के बीच 13 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। 
मतगणना कक्ष में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नगर पालिका धारूहेड़ा के अध्यक्ष और 18 वार्ड पार्षदों की मतगणना रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रेवाड़ी की देखरेख में खरखड़ा राजकीय महाविद्यालय में होगी। जबकि नगर परिषद रेवाड़ी के अध्यक्ष और 32 वार्ड पार्षदों के मतों की गणना का कार्य रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी की अध्यक्षता में सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में होगा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त